{"_id":"69e7b8dd6a3903c03e09063c","slug":"student-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley-villagers-create-ruckus-gonda-news-c-100-1-slko1026-156778-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टिकरी। नवाबगंज हरिहरपुर चकपान गांव में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में एक छात्र की जान चली गई। बाइक सवार एक छात्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने अवैध खनन के कारण छात्र की मौत का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया। हालांकि सीओ के समझाने के बाद नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
नवाबगंज के चौबेपुर निवासी आकाश यादव (16) मंगलवार दोपहर अपने घर से चकपान गांव स्थित रिश्तेदार जनक यादव के यहां वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान हरिहरपुर चकपान स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामने से विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही बाइक सवार आकाश की कुचल जाने से मौत हो गई।
हादसे के बाद लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पिकअप वाहन पर रखवाया। इस दौरान मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी के बाद ही शव को ले जाने की बात कह कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझा कर आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। सीओ ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को बरामद कर आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X