{"_id":"69c3f81e1d45936eed0104f5","slug":"dead-body-of-young-man-found-lying-on-the-bank-of-pond-gonda-news-c-100-1-slko1026-154932-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तालाब किनारे पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तालाब किनारे पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हुए पिता।
विज्ञापन
तरबगंज। संदिग्ध हालात में एक युवक का शव तालाब किनारे पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त पड़ी मिली है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वह अपने किसी परिचित के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था।
विशुनपुर बनियन गांव निवासी साकरुननिशा ने बताया कि बेटा साहिल (19) मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक से किसी परिचित के जन्मदिन कार्यक्रम में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की।
इसी बीच बुधवार सुबह पड़ोसी पिपरी रोहुआ गांव के कुछ किसान खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर तालाब किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पहचान होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही मां साकरुननिशा व दादी जुम्मन समेत परिजन बिलख पड़े।
ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर साहिल की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों के अनुसार साहिल घर से मोबाइल लेकर निकला था, लेकिन घटनास्थल पर उसका मोबाइल नहीं मिला है। इससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। हालांकि अभी तक परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि पुलिस टीम हर एंगल से जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सबसे छोटा बेटा था साहिल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
साहिल चार भाइयों में सबसे छोटा था और इस वर्ष उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। उसके तीन बड़े भाई रिजवान, शाहिद और वाहिद रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
Trending Videos