सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM expressed displeasure over poor progress of Family ID

Gonda News: फैमिली आईडी की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over poor progress of Family ID
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की स्थिति का हाल जाना। बैठक में एनआरएलएम, जल निगम, फैमिली आईडी, पंचायत, विद्युत, पर्यटन, बेसिक शिक्षा सहित कई विभाग शामिल रहे।
Trending Videos




जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शतप्रतिशत कार्य करते हुए फीडिंग कराकर रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की निरंतर समीक्षा करने को कहा। अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने तथा निर्धारित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड को गंभीरता से लेने की बात कही गई। फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारी को रैंक में सुधार लाने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों की जांच के लिए जनपद स्तरीय जांच अधिकारी नामित किए गए हैं। जिन ग्राम पंचायत सचिवों ने समय से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं, उनकी सूची बनाएं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्राचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed