{"_id":"69c3f84d37b54ea50d01d1d1","slug":"evaluation-of-board-copies-is-going-on-at-a-slow-pace-gonda-news-c-100-1-gon1001-154896-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धीमी गति से चल रहा बोर्ड की कॉपियों का मूल्याकंन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धीमी गति से चल रहा बोर्ड की कॉपियों का मूल्याकंन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 5.71 लाख कॉपियों की जांच के लिए 2523 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन आधे से अधिक परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। बुधवार को महज 1146 परीक्षकों ने ही मूल्यांकन किया, जबकि बाकी अनुपस्थित रहे।
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 540 में से 268, जीजीआईसी में 684 में से 255, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में 703 में से 245 और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 596 में से 378 परीक्षक ही उपस्थित रहे।
अब तक करीब 3.76 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है, जबकि लगभग 1.95 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने सभी परीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि मूल्यांकन के काम में तेजी लाएं। प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन कम से कम 50 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos