{"_id":"69bc38d6e9f92ea4630c74fb","slug":"fair-special-train-will-run-between-gonda-tulsipur-gonda-news-c-100-1-slko1026-154565-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा-तुलसीपुर के बीच चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा-तुलसीपुर के बीच चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गोंडा से तुलसीपुर के बीच अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 19 से 27 मार्च तक गोंडा से तथा 20 से 28 मार्च तक तुलसीपुर से संचालित की जाएगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार गोंडा-तुलसीपुर अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन (05016) 19 से 27 मार्च तक प्रतिदिन रात 10:45 बजे गोंडा से रवाना होगी। यह ट्रेन सुभागपुर, इटियाथोक, भवानीपुर कलां, बलरामपुर, झारखंडी, गैंजहवा, कौवापुर और लक्ष्मणपुर स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात 12:45 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी। वापसी में तुलसीपुर-गोंडा मेला विशेष ट्रेन (05015) 20 से 28 मार्च तक प्रतिदिन तुलसीपुर से सुबह 03:10 बजे चलेगी और लक्ष्मणपुर, कौवापुर, गैंजहवा, झारखंडी, बलरामपुर, भवानीपुर कलां, इटियाथोक व सुभागपुर होते हुए सुबह 05:00 बजे गोंडा पहुंचेगी। (संवाद)
Trending Videos