सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR will be lodged against fraudulent companies

Gonda News: ठगी करने वाली कंपनियों पर होगी एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against fraudulent companies
कलेक्ट्रेट सभागार में रोजगार मिशन को लेकर बैठक करतीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। रोजगार मेले के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ऐसे मामलों में संबंधित कंपनियों पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ठगी करने वाली कंपनियों को रोजगार मेलों में प्रतिबंधित किया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएं।
Trending Videos

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित रोजगार मिशन के तहत जिले के 23 विभागों के अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य से नारी ज्ञान स्थली में आयोजित पिंक रोजगार मेले के दौरान ठगी की शिकायत के मामले में अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी कंपनियों को रोजगार मेलों में शामिल न होने दिया जाए। यदि किसी भी कंपनी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो तत्काल जांच कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आईटीआई, उद्योग विभाग, पॉलिटेक्निक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और कौशल विकास मिशन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से रोजगार योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए विभागों को रोजगारपरक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए ताकि पात्र युवाओं को इसका लाभ मिल सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
महिला दिवस पर लगेगा पिंक रोजगार मेला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को जिले के एलबीएस पीजी कॉलेज में पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय पिंक रोजगार मेले में जिले की छात्राएं और महिला अभ्यर्थी भी प्रतिभाग करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिक से अधिक बेरोजगार महिलाएं रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर मेले में शामिल होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed