सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Full details of gas connection, booking and distribution sought

Gonda News: गैस कनेक्शन, बुकिंग और वितरण का पूरा ब्योरा तलब

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Full details of gas connection, booking and distribution sought
कटरा बाजार व मनकापुर में गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन। - संवाद - फोटो : दिल्ली में समारोह में पहुंचीं महसी के गोविंदापुर की ग्राम प्रधान आरती।
विज्ञापन
गोंडा। ईरान-इस्राइल व अमेरिका युद्ध के मद्देनजर पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत की खबरों के बीच जिला प्रशासन हरकत में आया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला आपूर्ति अधिकारी से सभी गैस एजेंसियों के कनेक्शन, बुकिंग और वितरण का ब्योरा तलब किया। चेताया कि गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई होगी।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने गैस सिलिंडर कालाबाजारी, वितरण में अनियमितता व उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली की शिकायत पर गैस एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। लाइसेंस भी निरस्त करने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा है।

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में डीएम की अध्यक्षता में पेट्रोलियम पदार्थों के वितरण को सुचारु बनाए रखने के लिए बैठक हुई। बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। कहीं दिक्कत नहीं है। लोग अफवाह में पेट्रोलियम पदार्थों को स्टोर कर रहे हैं। इससे स्थिति बिगड़ी है।

बैठक में एडीएम आलोक कुमार, एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी व गैस एजेंसी संचालक भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अनावश्यक रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण न करें। वितरण व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
जिलाधिकारी की अपील, अफवाहों पर ध्यान न दें
जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अनावश्यक रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण न करें। वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

दावा : नंबरों व एप से करें सिलिंडर की बुकिंग
गोंडा। जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण कई जगहों पर नियमित बुकिंग प्रभावित हुई है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस कंपनियों की ओर से वैकल्पिक फोन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और मोबाइल एप के माध्यम से बुकिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
फोन कॉल के माध्यम से बुकिंग के नंबर

भारत गैस : 7715012345, 7718012345
इंडेन गैस : 7718955555
एचपी गैस : 8888823456
व्हाट्सएप के माध्यम से बुकिंग
भारत गैस : 1800224344
इंडेन गैस : 7588888824
एचपी गैस : 9222201122
मोबाइल एप से भी करा सकते हैं बुकिंग
भारत गैस : भारत गैस / हेलो बीपीसीएल एप
इंडेन गैस : इंडियन ऑयल वन एप
एचपी गैस : एचपी गैस एप
हकीकत : जिम्मेदारों का नहीं उठ रहा फोन
एलपीजी की किल्लत दूर करने की जिम्मेदारी पूर्ति विभाग और संबंधित गैस कंपनियों को दी गई है, लेकिन उपभोक्ताओं का आरोप है कि अधिकारी फोन ही नहीं रिसीव कर रहे हैं। उपभोक्ता अंकित मिश्र ने बताया कि गैस बुकिंग का नंबर नहीं लग रहा है। बीपीसीएल के सेल्स ऑफिसर चेतन शर्मा को कई बार कॉल किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में समस्या किसे बताएं, समझ में नहीं आ रहा।
गैस की कालाबाजारी पर डीएम से मिले अधिवक्ता

गोंडा। घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुछ बिचौलिये गैस कंपनियों के सेल्स अधिकारियों व एजेंसी संचालकों से मिलीभगत कर सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी, विनय कुमार तिवारी, श्रीभगवान पांडेय, उमेश प्रताप मिश्र भी मौजूद रहे।
निराश लौटे उपभोक्ता, एसडीएम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण

तरबगंज/ धानेपुर। धानेपुर कस्बे में बृहस्पतिवार को ज्योति गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं आने से उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद निराश लौट गए। वहीं, तरबगंज क्षेत्र में एसडीएम ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक व वितरण व्यवस्था की जांच की। एजेंसी प्रबंधक सुनील वर्मा ने बताया कि गैस सिलिंडर मिलते ही वितरण किया जाएगा। वहीं, तरबगंज एसडीएम विश्वामित्र सिंह ने बालाजी गैस एजेंसी और विशेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टॉक व वितरण रजिस्टर सही पाए गए। एसडीएम ने उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि अवैध भंडारण या ओवररेटिंग करने वालों की शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी।

कटरा बाजार व मनकापुर में गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन। - संवाद

कटरा बाजार व मनकापुर में गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन। - संवाद- फोटो : दिल्ली में समारोह में पहुंचीं महसी के गोविंदापुर की ग्राम प्रधान आरती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article