{"_id":"6963de221e7754a44101b9b7","slug":"gonda-bjp-workers-will-demonstrate-their-strength-in-ayodhya-gonda-news-c-100-1-slko1028-150202-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन करेंगे गोंडा के 10 हजार भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन करेंगे गोंडा के 10 हजार भाजपाई
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सत्ता, सियासत और संगठन की ताकत का संगम सोमवार को अयोध्या में देखने को मिलेगा। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान देवीपाटन मंडल के चारों जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचेंगे।
भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र से 250 गाड़ियों का काफिला अयोध्या ले जाने की योजना बनाई है। अकेले गोंडा जिले से करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले जाने की रुपरेखा तैयार की गई है। इसके लिए विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान और जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने बताया कि विधानसभा स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है और संबंधित विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि हर विधानसभा में समन्वयक नियुक्त किए गए हैं, जो व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
छह माह से नहीं है भाजपा जिलाध्यक्ष
मई 2025 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक महिला कार्यकर्ता के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में काफी हंगामा हुआ और महिला कार्यकर्ता ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बाद पार्टी ने अमर किशोर कश्यप को पद से हटा दिया। तब से अब तक भाजपा जिलाध्यक्ष का पद रिक्त है। जिलाध्यक्ष न होने का असर संगठनात्मक कामकाज पर भी दिख रहा है। साथ ही पार्टी के भीतर दो वरिष्ठ नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिसके चलते कार्यकर्ता भी आपसी खेमेबंदी में सिमटे नजर आ रहे हैं।
Trending Videos