सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   I received a delivery message immediately after booking, but gas was not delivered even after 22 days

Gonda News: बुकिंग करते ही आया डिलीवरी का मेसेज, 22 दिन बाद भी नहीं मिली गैस

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
I received a delivery message immediately after booking, but gas was not delivered even after 22 days
आईटीआई मैदान में गैस सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। लोग पूरे दिन धूप में खड़े रहते हैं। इसके बाद भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। एजेंसियों के खेल सामने आ रहे हैं। बुकिंग करते ही डिलीवरी दिखाने के 22 दिन बाद भी उपभोक्ता को गैस नहीं मिली। इसके बाद दोबारा बुकिंग कराने में भी दिक्कतें हुईं।
Trending Videos

शहर के आईटीआई मैदान में मंगलवार दोपहर 12:45 बजे लाइन में खड़े तेलियानी के सूरज कुमार ने बताया कि सुबह ही सिलिंडर के लिए आ गए थे। अब तक गाड़ी नहीं आई है। सूरज ने बताया कि उनके पिता राकेश कुमार के नाम से दो मार्च को गैस सिलिंडर की बुकिंग की गई थी। उसी दिन डिलीवरी का मेसेज आ गया, लेकिन आज तक गैस नहीं मिल सकी। अब दूसरी किताब पर बुकिंग कराकर सिलिंडर लेने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलंदरपुर के संजय ने बताया कि पांच दिन पहले गैस की बुकिंग करा दी है। आज गैस देने की बात पर्ची में लिखी है। दोपहर करीब एक बजे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई दिखाई नहीं दे रहा है। घर में भोजन बनाने में संकट है। बच्चों का टिफिन तक नहीं बन पा रहा है।
मिश्रौलिया के करनदास भी लाइन में खड़े एजेंसी के कर्मियों की आस देख रहे थे। उन्होंने बताया कि कई दिन से गैस सिलिंडर के लिए दौड़ रहे हैं। आज-कल गैस देने की बात कहकर टरकाया जा रहा है।


तय समय पर करें आपूर्ति
गैस बुकिंग कराने के बाद होम डिलीवरी की सुविधा है। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि तय समय पर सिलिंडर की आपूर्ति करें। इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed