{"_id":"69dc949737b6086f16010d34","slug":"video-gada-ma-khata-shayama-varashhakatasava-para-nakal-bhavaya-nashana-shabhayatara-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में खाटू श्याम वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य निशान शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में खाटू श्याम वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य निशान शोभायात्रा
गोंडा में ददुआ बाजार से सोमवार को खाटू श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज से शहर का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया।
यात्रा श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौराहा होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी तक पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा पुनः वापस लौटकर श्री श्याम मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित किए।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्ति व उल्लास से सराबोर नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।