सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Innocent girl and young man died in accidents

Gonda News: हादसों में मासूम बच्ची व युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 25 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Innocent girl and young man died in accidents
आराध्या व असलम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
टिकरी/मनकापुर/गोंडा। जिले के दो थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में मासूम बच्ची और दुकानदार की मौत हो गई। हादसों से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के बहादुरा गांव निवासी अमित यादव की पांच वर्षीय बेटी आराध्या सोमवार सुबह नौ बजे अपनी मां रीता के साथ घर के पास मनकापुर-नवाबगंज मार्ग स्थित टिकरी बाजार गई थी। सड़क पार करते समय आराध्या अचानक मां से हाथ छुड़ाकर तेजी से सड़क की ओर भागी। इसी दौरान मनकापुर से नवाबगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आराध्या को नवाबगंज के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में मातम छा गया। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मनकापुर थाना क्षेत्र के जोलहन पुरवा कुंजलपुर निवासी मोहम्मद असलम (18) सोमवार दोपहर साइकिल से भिटौरा स्थित मीट-मुर्गे की अपनी दुकान जा रहे थे। मनकापुर-झिलाही मार्ग पर मझरिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से असलम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने असलम को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

दो परिवारों में मचा कोहराम
आराध्या तीन बहनों में छोटी थी। उसकी मौत से बड़ी बहन माही और मिष्ठी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की मौत से मां रीता और पिता अमित यादव गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
असलम की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता मोहम्मद जमील उर्फ भभुग्गी, मां मेरुननिशा, बड़े भाई मोहम्मद समद और बहनें शूबी, पम्मी, साबिया और नाजिया का रो-रोकर बुरा हाल है।

आराध्या व असलम की फाइल फोटो।

आराध्या व असलम की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed