{"_id":"6a152e36f3e0060cd00653d5","slug":"video-gada-ma-aathha-ma-chhapapara-para-gara-paugdha-mahal-ka-mata-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में आंधी में छप्पर पर गिरा पेड़, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में आंधी में छप्पर पर गिरा पेड़, महिला की मौत
यूपी के गोंडा में सोमवार रात आई तेज आंधी एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। यहां घर के छप्पर पर आम का पेड़ गिर गया। उसके नीचे दबकर 70 वर्षीय कौता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
घटना वजीरगंज क्षेत्र के खीरीडीह गांव के मजरे गौराडीहा की है। बताया गया कि द्वारिका प्रसाद की पत्नी कौता देवी घर में छप्पर के नीचे सो रही थीं। इसी दौरान तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। आंधी के चलते पास खड़ा आम का पेड़ अचानक छप्पर पर गिर गया।
इससे कौता उसके नीचे दब गईं। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुटे। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया गया। इसके बाद महिला को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पति द्वारिका प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा सुरेश गुप्ता रोजी-रोटी कमाने के लिए आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में रहता है। बहू और दो पोते फूस के घर में रहते हैं, जबकि वह पत्नी के साथ छप्पर में सो रहे थे। आंधी आने पर वह बहू और पोतों का हालचाल लेने गए थे। तभी अचानक पेड़ गिर गया और उनकी पत्नी उसकी चपेट में आ गईं। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।