{"_id":"6a1553ce63d6da2acd029f0b","slug":"video-gada-ma-thana-ka-samana-bhaugdha-tha-pakashha-jamakara-cal-lta-ghasa-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में थाने के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में थाने के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे
गोंडा में मंगलवार को कटरा बाजार थाने के गेट के ठीक सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष असरना गांव के बताए जा रहे हैं। इनके बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के निस्तारण के लिए दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन बातचीत शुरू होने से पहले ही मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। थाना गेट के सामने हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। अपराध निरीक्षक मनोज पाठक का कहना है कि प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।