{"_id":"6a514b6efe2e50a6720accac","slug":"iti-chalo-campaign-starts-today-gonda-news-c-100-1-gon1003-162014-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आईटीआई चलो अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आईटीआई चलो अभियान आज से
Sat, 11 Jul 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र अगस्त-2026 में प्रवेश के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी 4 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार के लिए आईटीआई चलो अभियान शुरू किया गया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा के नोडल प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित है। विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं अथवा हाईस्कूल उत्तीर्ण रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले मोबाइल नंबर का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
बताया कि ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा। भुगतान के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पेमेंट गेटवे उपलब्ध रहेंगे। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 250 रुपये तथा सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से राजकीय आईटीआई में संचालित 10 दीर्घकालीन ट्रेडों में भी अगस्त-2026 सत्र से प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।