सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyer's father killed in attack with sticks and iron rods

Gonda News: लाठी और लोहे की रॉड से हमले में वकील के पिता की जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 26 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Lawyer's father killed in attack with sticks and iron rods
देव नारायण की फाइल फोटो और बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
मुजेहना/गोंडा। रुद्रगढ़ नौसी अलफनगर में पेड़ की डाल काटने को लेकर शनिवार शाम हुए विवाद में अधिवक्ता और उनके परिजनों पर लोहे की रॉड व लाठी से हमला कर दिया गया। हमले में अधिवक्ता और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज से नाजुक हालत में निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने पहले जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की। बाद में उसमें गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो बाल अपचारी हैं।
Trending Videos

गांव निवासी सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संजय दूबे के खेत में लगे पेड़ की डाल गांव के ही राम नारायण के खेत तक पहुंच गई थी। शनिवार शाम राम नारायण और उसके परिवार के लोग डाल काटने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि राम नारायण व उसके परिवार के लोगों ने लोहे की रॉड और लाठी से संजय, उनके पिता देव नारायण और मां कांति देवी पर हमला कर दिया। इससे तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव नारायण को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अधिवक्ता संजय की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने राम नारायण, रामनेवास, शिवकुमार समेत छह लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की थी।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सूचना पर एएसपी (पूर्वी) व सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि नामजद आरोपी रामनेवास, शिवकुमार व श्रीप्रकाश दूबे को गिरफ्तार कर लिया। दो बाल अपचारी भी संरक्षण में लिए गए हैं। एएसपी (पूर्वी) अजीत कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

देव नारायण की फाइल फोटो और बिलखते परिजन। संवाद

देव नारायण की फाइल फोटो और बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed