गोंडा। रेलवे के आरओएच में कार्यरत ठेका श्रमिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पैदल पहुंचकर मांगपत्र दिया। ठेका मजदूरों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा है।
कहा कि उन्हें समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित 783 रुपये प्रतिदिन की दर के स्थान पर मात्र 340 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों में आक्रोश है। संदीप तिवारी ने बताया कि सभी मजदूरों से प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक कार्य लिया जाता है, जबकि साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता। इसके अलावा कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों की कमी से खतरा भी बना रहता है। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान मनीष कुमार, मो. सुफियान, मनीष भारती, दीपू पांडेय, द्वारिका प्रसाद, राम पूजन यादव, राकेश कुमार यादव, शिव भवन यादव, विशाल कुमार, सूरज, अशोक कुमार, ललित मोहन यादव मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X