{"_id":"69ef54912864a6efd80aa9eb","slug":"video-video-aparal-ma-ha-paka-damada-alrata-mada-ma-bjal-vabhaga-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अप्रैल में ही ‘पीक डिमांड’, अलर्ट मोड में बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अप्रैल में ही ‘पीक डिमांड’, अलर्ट मोड में बिजली विभाग
पेट्रोलियम संकट के चलते जिले में बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। हालात यह हैं कि मई-जून में रहने वाली खपत का स्तर अप्रैल में ही देखने को मिल रहा है। पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की किल्लत के कारण लोग अब इंडेक्शन चूल्हों व अन्य बिजली आधारित उपकरणों का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे करीब आठ फीसदी लोड बढ़ा है।
उन्होंने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग ने आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिना जरूरत बिजली का उपयोग न करें, ताकि सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।
मुख्य अभियंता ने स्मार्ट मीटर के फायदे भी गिनाए और कहा कि इससे उपभोक्ताओं को खपत की सटीक जानकारी मिलती है, जिससे वे बिजली का बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।