सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP, Congress and the entire opposition are anti-women: Dara Singh

महिला विरोधी है सपा, कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष : दारा सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 26 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
SP, Congress and the entire opposition are anti-women: Dara Singh
टाउन हॉल से निकाली गई जन आक्रोश रैली में शामिल प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान और कार्यक्रम में
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को जिले के दौरे के दौरान विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और महिला आक्रोश का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुनने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष महिलाओं के सम्मान के खिलाफ खड़ा दिखाई देता है।
Trending Videos

उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण विधेयक के दौरान विपक्षी दलों ने न सिर्फ विरोध किया, बल्कि इसके गिरने पर खुशी भी जताई। इस रवैये से देशभर की महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकारों को लेकर सजग हैं। ऐसे में विपक्ष की यह सोच जनता के सामने उजागर हो चुकी है। दारा सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है, वहीं विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को भटकाने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में महिला मतदाता ऐसे दलों को करारा जवाब देंगी। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि पार्टी में इस समय विद्रोह की स्थिति बनी हुई है। जल्द ही आप के कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। डीजल-पेट्रोल की समस्या जल्द खत्म होगी। मंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
दौरे के दौरान मंत्री ने महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रैली निकालकर विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर विधायक प्रेमनरायन पांडेय, प्रभात वर्मा, विनय कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राजभर, वंदना गुप्ता, वर्षा सिंह आदि मौजूद रहीं। मंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों से साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

टाउन हॉल से निकाली गई जन आक्रोश रैली में शामिल प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान और कार्यक्रम में

टाउन हॉल से निकाली गई जन आक्रोश रैली में शामिल प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान और कार्यक्रम में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed