{"_id":"6a0a1d7bf85fe22949066984","slug":"leaders-reduced-the-convoy-mp-karan-bhushan-reached-village-by-mini-bus-gonda-news-c-100-1-gon1001-158533-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नेताओं ने घटाया काफिला, सांसद करण भूषण मिनी बस से पहुंचे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नेताओं ने घटाया काफिला, सांसद करण भूषण मिनी बस से पहुंचे गांव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 18 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री की अपील के बाद जिले में कई जनप्रतिनिधियों ने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम कर दी है। कभी दर्जनों लग्जरी गाड़ियों के साथ चलने वाले कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह अब सिर्फ दो गाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं।
उनके बेटे और कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने तो काफिले का अलग ही विकल्प निकाल लिया है। अब सांसद करण भूषण सिंह अपने स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ मिनी बस से क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। बीते दिनों वह क्षेत्र के एक गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में खुद मिनी बस चलाकर पहुंचे।
बस में उनके सुरक्षा कर्मियों और सहयोगियों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे। सांसद को इस तरह बिना लंबे काफिले के देखकर ग्रामीण और समर्थक भी हैरान रह गए। क्षेत्रीय लोगों ने इसे ईंधन बचत और सादगी की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी ईवी वाहन से क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं।