{"_id":"6a0a1d34fd0fccc67d0a0837","slug":"villagers-demonstrated-demanding-underpass-gonda-news-c-100-1-gon1041-158503-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 18 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। रिंग रोड निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने दुल्लापुर और दुर्गा माझा के बीच अंडरपास व सर्विस लेन की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया और काम रोक दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद काम दोबारा शुरू हो सका।
दुल्लापुर के तीन दर्जन से अधिक लोग सुबह ही निर्माण स्थल पर एकत्र हो गए और विरोध में नारे लगाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि रिंग रोड के कारण ऊंचे पुरवा, मुनीम पुरवा, रोहन पुरवा, बिचला पुरवा और रामनाथ पुरवा सहित कई मजरों के किसानों की जमीन सड़क के दूसरी ओर चली गई है। इससे उन्हें खेतों तक जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। कृषि यंत्र न जा पाने से बोआई-कटाई और मड़ाई प्रभावित होगी।
सड़क पार रहने वाले 35 परिवारों के बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी दिक्कत होगी। ग्राम प्रधान धनलाल निषाद ने बताया कि समस्या को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। लाइजन मैनेजर सुनील तिवारी ने कहा कि एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दो दिन में निरीक्षण कर मांग पर विचार करेंगे। इस अवसर पर नंद किशोर, घनश्याम, श्रीनिवास, राजेश, जगराम, तिलकराम, राम मिलन आदि मौजूद रहे।