सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mercury crosses 40 degrees, silence in city markets

Gonda News: पारा 40 डिग्री के पार, शहर के बाजारों में सन्नाटा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 40 degrees, silence in city markets
पानी में खेलते बच्चे।
विज्ञापन
गोंडा। लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब जनजीवन और बाजारों पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई और दोपहर होते-होते सड़कें और बाजार सूने नजर आए। अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी राहत की उम्मीद नहीं है।


दोपहर करीब एक बजकर 10 मिनट पर ठठेरी बाजार में सन्नाटा पसरा दिखा। इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। ठेले पर कपड़ा बेचने वाले संतराम ने बताया कि तेज धूप के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं। लोग शाम ढलने के बाद ही घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले प्रतिदिन 1500 से 2000 रुपये तक बिक्री हो जाती थी, लेकिन अब मुश्किल से 1000 से 1200 रुपये तक ही कारोबार हो पा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों के इंतजार में अब देर रात तक दुकानें लगानी पड़ रही हैं। कुछ दिन पहले हुई बारिश से मौसम में थोड़ी राहत मिली थी और बाजारों में रौनक बढ़ी थी, लेकिन अब फिर से धूप के तेवर तीखे हो गए हैं।


तेज गर्मी का असर आम लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा है। रविवार की छुट्टी के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर निकल रहे हैं। दोपहर करीब दो बजे पंडरीकृपाल गांव के नलकूप पर बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए ट्यूबवेल पर नहाते नजर आए। पंकज, शिवांश और रत्नेश ने बताया कि ट्यूबवेल से खेतों की सिंचाई भी हो जाती है और नहाने से गर्मी से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed