{"_id":"637d15f6e98f84588c6bd302","slug":"meeting-kisan-gonda-failed-gonda-news-lko658440020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किसानों से अफसरों की वार्ता फेल, बैरंग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किसानों से अफसरों की वार्ता फेल, बैरंग लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता सतीश कुमार की अगुवाई में मंगलवार की देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ मुन्ना उपाध्याय सहित अन्य आला अधिकारी परसा गोंडरी में धरना स्थल पर पहुुंचे। अधिकारियों ने मनुहार की, मगर किसान नये सर्किल रेट से मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक किसानों व अधिकारियों के बीच वार्ता चली, लेकिन निष्कर्ष नहीं निकल सका। जिससे आला अधिकारी बैरंग लौट गए।
सरयू नहर परियोजना खंड प्रथम के नहर खोदाई का मामला नहीं सुलझ सका है। नहर खोदाई के विरोध में दो स्थानों पर परसा गोंडरी व सालपुर धौताल में किसान मुआवजा न मिलने से नाराज होकर तीन साल से खेत में पंडाल लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंचाई विभाग ने परसा गोंडरी व सालपुर धौताल के किसानों की जमीन बिना सूचना दिए अधिग्रहण कर लिया। जिन किसानों की मौत हो गई थी, उनके नाम से फर्जी तरीके से जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया। मुआवजा के नाम पर किसानों को फूटी कौड़ी नहीं मिली।
सिंचाई विभाग जब किसानों की जमीन पर नहर बनाने के लिए खोदाई करने लगा तो किसान परिवार सहित विरोध पर उतर आए। किसानों के विरोध के सामने अधिकारियों को लौटना पड़ा था। मंगलवार को सिंचाई के अधिशाषी अभियंता सतीश कुमार की अगुवाई में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ मुन्ना उपाध्याय सहित अन्य आला अधिकारी परसा गोंडरी पहुंचे और किसानों से वार्ता की।
इस दौरान किसान नए सर्किल रेट से मुआवजा देने पर अड़े रहे। जिससे अधिकारियों को बैरक वापस लौटना पड़ा। इस दौरान किसान कमलेश कुमार शुक्ल, रंगनाथ मिश्र, बेनीमाधव सिंह, शकुंतला देवी, सुषमा देवी आदि ने बताया जब तक नए सर्किल रेट से मुआवजा नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X