फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Municipal Council Nazul Amin arrested while accepting a bribe of 1 lakh

Gonda News: एक लाख रिश्वत लेते नगर पालिका का नजूल अमीन गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council Nazul Amin arrested while accepting a bribe of 1 lakh
गोंडा। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने सोमवार को नगर पालिका परिषद गोंडा में तैनात नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शहर के वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास राधाकुंड स्थित सभासद अलंकार सिंह के आवास के बाहर की गई। आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के रोहतक जिले के सिविल लाइंस निवासी एवं जॉन पार्कर शोरूम के संचालक परिवर्तन शुक्ला गोंडा शहर के एलबीएस चौराहे के पास नया शोरूम बनवा रहे हैं। निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका से फार्म-45 के तहत अनुमति आवश्यक थी। आरोप है कि अनुमति देने के एवज में नजूल अमीन ने पहले 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में कथित तौर पर छह लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना देवीपाटन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक शुक्ला को दी। उनके निर्देश पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही मिलने पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में ट्रैप की योजना बनाई गई। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपये की पहली किस्त जैसे ही आरोपी को सौंपी, पहले से सादे कपड़ों में तैनात एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नगर कोतवाली लाया गया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुई हैं कार्रवाई
जिले में पिछले कुछ महीनों के दौरान एंटी करप्शन टीम कई सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर चुकी है। 23 जून को तरबगंज क्षेत्र में एक वन दरोगा पकड़ा गया था। इससे पहले जन्म प्रमाण पत्र संबंधी रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये लेते हुए एक ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा धानेपुर थाने के एक उपनिरीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ सहायक और एक लेखपाल के खिलाफ भी रिश्वतखोरी के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed