सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   New Janata Medical team reached the semi-finals

Gonda News: सेमीफाइनल में पहुंची न्यू जनता मेडिकल टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
New Janata Medical team reached the semi-finals
जिगर इंटर कॉलेज में वर्चुअल माध्यम से जीपीएल टूर्नामेंट का उद्घाटन करते पूर्व मुख्यमंत्री अ​खिल
विज्ञापन
गोंडा। मुलायम सिंह यादव की स्मृति में जीपीएल (गोंडा प्रीमियर लीग) नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज रविवार रात हुआ। इसमें न्यू जनता मेडिकल की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Trending Videos

शहर के जिगर इंटर कॉलेज के मैदान में गोंडा प्रीमियर लीग सीजन 6 का पहला मुकाबला शेरे अवध हलधरमऊ व फाइन फर्नीचर्स गोंडा के बीच खेला गया। हलधरमऊ टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 124 रन का लक्ष्य दिया। जिसे फाइन फर्नीचर्स की टीम ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरा मैच रॉयल ग्रुप व न्यू जनता मेडिकल के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जनता मेडिकल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 139 रन बनाए। रॉयल ग्रुप की टीम आठ विकेट खोकर मात्र 89 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला फाइन फर्नीचर्स व न्यू जनता मेडिकल के बीच खेला गया। फाइन फर्नीचर्स टीम मात्र 76 रन ही बना सकी। पीछा करने उतरी जनता मेडिकल की टीम ने छह विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


सपा सरकार बनने पर गोंडा में बनेगा स्टेडियम : अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्चुअल माध्यम से जीपीएल का शुभारंभ करने के बाद कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर गोंडा में स्टेडियम बनवाया जाएगा। उन्होंने आयोजक मतीन सिद्दीकी व फहीम सिद्दीकी को बधाई दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, सूरज सिंह, आश्रय गुप्ता, अरशद हुसैन, शकील नदवी, मुनीर अहमद, मसूद आलम खान, मुश्फिक खान, सरफराज हुसैन, जावेद, सौरभ गुप्ता, शफीक सिद्दीकी, नूर मोहम्मद, सज्जू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed