{"_id":"69d69033d460ef5e300fe2cc","slug":"oath-administered-to-nominated-councilors-of-municipality-and-panchayats-gonda-news-c-100-1-gon1041-155851-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नगर पालिका व पंचायतों के नामित सभासदों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नगर पालिका व पंचायतों के नामित सभासदों को दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/करनैलगंज/बेलसर/धानेपुर/परसपुर/खरगूपुर/माधोपुर/मनकापुर। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के सभागार में बुधवार को पांच नामित सभासदों को तरबगंज के कार्यवाहक एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें आशीष कुमार तिवारी, चंदन श्रीवास्तव, कन्हैयालाल कौशल, कृष्ण गोपाल और वीरेंद्र गुप्त शामिल रहे।
इस मौके पर मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, पालिकाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, ईओ सर्वेश शुक्ल, कंचन यादव, वेदप्रकाश दूबे, रवि श्रीवास्तव, बिहारी लाल पांडेय, मोहम्मद इलियास आदि मौजूद रहे।
साथ ही गोंडा नगर पालिका में भी मनोनीत सभासदों को एसडीएम सदर अशोक कुमार ने शपथ दिलाई। एसडीएम ने बेलसर नगर पंचायत कार्यालय में अमित सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह और मनोज कन्नौजिया को शपथ दिलाई। इस मौके पर विनोद कुमार पांडेय, अजीत सिंह, अनुराग शुक्ल, गोलू सिंह, पृथ्वीराज सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
करनैलगंज नगर पालिका परिषद सभागार में एसडीएम नेहा मिश्रा ने शिव शंकर भट्ट, मुकेश खेतान, मधु वर्मा, ओमप्रकाश गौतम और भूपेंद्र सिंह सलूजा को शपथ दिलाई। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, ईओ सुरभि पांडेय, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने परसपुर नगर पंचायत कार्यालय में भी राजेश गुप्त और प्रदीप कुमार सिंह को शपथ दिलाई। तीसरे सभासद सुभाष पांडेय के अनुपस्थित रहने से उनकी शपथ नहीं हो सकी। इस मौके पर चेयरमैन वासुदेव सिंह, पारसनाथ गुप्त, सुनील सिंह, प्रीतम गुप्त आदि मौजूद रहे।
धानेपुर नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्त ने हरीश कुमार, वेद प्रकाश गुप्त और धूपा देवी को शपथ दिलाई। इस मौके पर चेयरमैन उमादेवी, मंशाराम वर्मा, ईओ रागिनी वर्मा, बृजभूषण वर्मा, जैनुद्दीन, आकाश श्रीवास्तव, अखिल सिंह, रामनाथ गुप्त आदि मौजूद रहे।
खरगूपुर नगर पंचायत सभागार में अपर उपजिलाधिकारी विनीत कुमार ने विनोद कुमार सोनी, निर्मला कुमारी और कृष्णानंद को शपथ दिलाई। इस मौके पर अध्यक्ष ममता रस्तोगी, ईओ अमरनाथ राम, राजीव रस्तोगी, पवन पांडेय आदि मौजूद रहे। उन्होंने नगर पंचायत कटरा बाजार सभागार में भी राजेश रस्तोगी, राम मनोहर और धर्मेंद्र चौहान को शपथ दिलाई। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मुजीबुल हसन सुबराती, भाजपा नेता आनंद शुक्ल, अमर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
मनकापुर नगर पंचायत सभागार में प्रभारी एसडीएम जितेंद्र गौतम ने पंकज श्रीवास्तव, पवन गुप्त व राजकुमार पटवा को शपथ दिलाई। इस मौके पर यूपी सिंह, बाबूलाल शास्त्री, दुर्गेश सोनी, ईओ रागिनी वर्मा, वैभव सिंह, गोपी होंडा, दुर्गेश कुमारी, अब्दुल मन्नान आदि मौजूद रहे। तरबगंज में भी नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई।
Trending Videos