सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Online attendance made compulsory in 512 inter colleges

Gonda News: 512 इंटर कॉलेजों में अनिवार्य हुई ऑनलाइन हाजिरी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Online attendance made compulsory in 512 inter colleges
विज्ञापन
गोंडा। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब उपस्थिति व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल हो गई है। सभी 512 इंटर कॉलेजों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की हाजिरी अब ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस व्यवस्था से शिक्षण कार्य में पारदर्शिता आएगी।
Trending Videos

कुछ विद्यालयों में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू की है। अब सभी विद्यालयों को प्रतिदिन अपनी लॉगिन आईडी से यूपीएमएसपी पोर्टल या मोबाइल एप पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। साथ ही शैक्षिक पंचांग के अनुसार कक्षाओं का रोस्टर भी पोर्टल पर अपलोड रहेगा, जिससे यह स्पष्ट रहेगा कि किस दिन कौन सा विषय पढ़ाया जा रहा है। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी सचिव कार्यालय और कंट्रोल रूम स्तर से की जाएगी। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने स्पष्ट किया है कि शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed