सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student, youth and old man died in accidents

Gonda News: हादसों में छात्र, युवक व वृद्ध की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Student, youth and old man died in accidents
हृदय नारायण दूबे, राम सुरेश व आजम की फाइल फाेटो।
विज्ञापन
झंझरी/कटराबाजार/बालपुर/गौराचौकी। 24 घंटे में हुए तीन सड़क हादसों में छात्र, युवक व वृद्ध की मौत हो गई। इन हादसों में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
Trending Videos

कटरा बाजार के बरांव गांव निवासी छात्र आजम (13) की सेमरा चौराहे के पास बेकाबू एसयूवी की चपेट में आकर कुचलने से मौत हो गई। मृतक के चाचा इस्लाम ने बताया कि आजम मंगलवार रात करीब नौ बजे सेमरा चौराहे पर दुकान से दूध लेने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एसयूवी से कुचल गया। गंभीर रूप से घायल आजम को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों में बड़ा आजम गड़रियन पुरवा स्थित निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के तरैनी गांव निवासी राम सुरेश (34) मंगलवार देर शाम अपने गांव के ही साथी माता प्रसाद (33) के साथ बाइक से खरीदारी के लिए हथियागढ़ बाजार गए थे। रात आठ बजे लौटते समय गौराचौकी-मसकनवा मार्ग पर बुक्कनपुर धर्मकांटा के पास बाइक में ट्रक से टक्कर लगने से राम सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में माता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने माता प्रसाद को सीएचसी बभनजोत पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने से राम सुरेश की मौत हुई है। घायल माता प्रसाद के पिता दुर्गा भारती की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसा करने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के छोटी पुरवा परसा गोड़री निवासी हृदय नारायण दुबे (70) बुधवार सुबह साइकिल से गांव के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी करनैलगंज की तरफ से आ रही डीसीएम की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग की मौत की जानकारी मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

हादसा करने वाले चालक को छोड़ने का आरोप
करनैलगंज। मोहम्मदपुर कमियार गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की पुत्री दिव्या सिंह (14) कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार दोपहर बाद टेंपो से उतरकर पैदल घर जाते समय छतौनी चौराहे के पास कार की टक्कर से वह घायल हो गई थी। दिव्या को जरवल रोड मुस्तफाबाद सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बहराइच में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा था। दिव्या के पिता का आरोप है कि दुर्घटना करने वाले चालक को कार समेत पुलिस के हवाले कर दिया था। मगर पुलिस ने रात में ही उसे छोड़ दिया। बुधवार को जब वह लोग थाने गए और चालक व मामले में जानकारी चाही तो पहले इधर-उधर दौड़ाया गया। फिर अचानक एक पुलिसकर्मी ने अभद्रता शुरू कर दी। मोबाइल में रिकार्ड वीडियो भी डिलीट कर दिया।
नोकझोंक व हाथापाई का एक छोटा वीडियो वायरल हो रहा है जो इसी मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। कोतवाल नरेंद्र राय का कहना है कि किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चालक को जमानत पर छोड़ा गया था।

हृदय नारायण दूबे, राम सुरेश व आजम की फाइल फाेटो।

हृदय नारायण दूबे, राम सुरेश व आजम की फाइल फाेटो।

हृदय नारायण दूबे, राम सुरेश व आजम की फाइल फाेटो।

हृदय नारायण दूबे, राम सुरेश व आजम की फाइल फाेटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed