सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Operator dies after falling from a height at Datauli sugar mill

Gonda News: दतौली चीनी मिल में ऊंचाई से गिरकर ऑपरेटर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Operator dies after falling from a height at Datauli sugar mill
विज्ञापन
मनकापुर। दतौली चीनी मिल में रविवार शाम ड्यूटी के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक ऑपरेटर घायल हो गया। सीएचसी पहुंचाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरी बखरा निवासी वीरेंद्र पांडेय (51) दतौली चीनी मिल के प्रोडक्शन विभाग के पैन स्टेशन पर क्रिस्टलाइजर ऑपरेटर पद पर तैनात थे। रविवार को ड्यूटी के दौरान अचानक वह ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिल प्रशासन ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी मनकापुर पहुंचाया, जहां डॉ. डीके भाष्कर ने मृत घोषित कर दिया।
मिल के जनसंपर्क अधिकारी जीके रावत ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर को चक्कर आ गया था, जिससे वह ऊंचाई से गिर गए थे। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed