{"_id":"69c57a134811221e2101d73c","slug":"14-gas-cylinders-being-taken-to-lucknow-seized-three-arrested-gonda-news-c-100-1-gon1001-154987-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लखनऊ ले जा रहे 14 गैस सिलिंडर जब्त, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लखनऊ ले जा रहे 14 गैस सिलिंडर जब्त, तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के परसपुर थाने में गैस सिलिंडर के साथ आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
परसपुर। घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस और आपूर्ति विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान कार से लखनऊ ले जाए जा रहे 14 सिलिंडर जब्त करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। सिलिंडरों में 10 भरे और चार खाली हैं। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार से घरेलू गैस सिलिंडर लादकर कालाबाजारी के लिए लखनऊ जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने परसपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग शुरू की और रात करीब 12:10 बजे एक संदिग्ध कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 10 भरे और चार खाली सिलिंडर बरामद हुए। पुलिस ने मौके से खैरा (परसपुर) निवासी बृजेश कुमार पासवान और अकौनी डरौलीडीहा (उमरीबेगमगंज) निवासी अंगद पासवान व राम दुलारे मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही आपूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार व लिपिक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिला आपूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos