सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The queues belie claims of LPG stock

Gonda News: कतारें झुठला रहीं एलपीजी के स्टॉक के दावे

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The queues belie claims of LPG stock
शहर के अंबेडकर चाैराहा ​स्थित गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार व मनकापुर में गैस सिलिंडर के
विज्ञापन
बेलसर/मनकापुर/धानेपुर/गोंडा। जिले में रसोई गैस संकट गहराता जा रहा है। एक ओर सरकारी रिकॉर्ड में पर्याप्त गैस उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, वहीं जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को एजेंसियों के बाहर लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं का खाना अब गैस की बजाय कोयले की भट्ठी पर पक रहा है, जबकि किराये पर रहने वाले नौकरीपेशा लोगों के सामने भोजन का संकट गहरा गया है।
Trending Videos

अंबेडकर चौराहा स्थित एक गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को लंबी कतारें देखने को मिलीं। एजेंसी पर नोटिस चस्पा था कि केवल 18 मार्च तक बुकिंग कराने वालों को ही सिलिंडर मिलेगा, जिससे बाद में बुकिंग कराने वाले उपभोक्ता निराश लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजकीय पॉलीटेक्निक आदमपुर में करीब 120 छात्र-छात्राओं के सामने भोजन का संकट गहरा गया है। 15 दिन से गैस सिलिंडर खत्म होने के कारण मेस में कोयले की भट्ठी पर खाना बनाया जा रहा है। मेस इंचार्ज सदानंद ने बताया कि कई दिन तक लाइन में लगने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिला। कोयले पर खाना बनने में अधिक समय लगने से छात्रों को समय पर भोजन नहीं मिल पा रहा, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2018 से संचालित इस संस्थान में अब तक मेस के लिए वैध गैस कनेक्शन नहीं मिल सका है। प्राचार्य राकेश मौर्य ने बताया कि कनेक्शन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। मनकापुर क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं ने बताया कि चार-चार दिन से एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। धानेपुर क्षेत्र में भी गैस सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है।

बाहरी नौकरीपेशा लोगों की बढ़ी परेशानी
जिले में किराये पर रहने वाले अन्य जिलों से आए नौकरीपेशा लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थायी पते के अभाव में गैस कनेक्शन नहीं मिल पाने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरेली निवासी रितेश यादव ने बताया कि सिलिंडर खत्म हो गया है। अब इंडक्शन या बाहर के खाने पर निर्भर रहना पड़ रहा है। नर्सिंग छात्र संजय गुप्ता ने बताया कि चार दिन से बाहर से खाना मंगाना पड़ रहा है।
अधिकारियों ने की धैर्य रखने की अपील
जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। 16,301 सिलिंडर का स्टॉक है। बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर दिया जा रहा है। व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है।
कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, डीएसओ

शहर के अंबेडकर चाैराहा स्थित गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार व मनकापुर में गैस सिलिंडर के

शहर के अंबेडकर चाैराहा स्थित गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार व मनकापुर में गैस सिलिंडर के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed