{"_id":"69c641679c96e562cc04479b","slug":"video-ramanavama-para-bhae-parakata-kapal-sa-gaja-gada-thhamathhama-sa-manaya-gaya-shararama-janamatasava-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर ‘भए प्रकट कृपाला’ से गूंजा गोंडा, धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर ‘भए प्रकट कृपाला’ से गूंजा गोंडा, धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव
गोंडा में स्थान- भरत मिलाप चौराहा, समय- दोपहर 12 बजे… और फिर एक साथ गूंज उठे घंटा-घड़ियाल, शंखनाद और “जय श्रीराम” के उद्घोष। “भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी…” के मधुर भजनों के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में मनाया गया।
चैत्र रामनवमी के अवसर पर मुख्य आयोजन भरत मिलाप चौराहा पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। जैसे ही दोपहर के ठीक 12 बजे, भगवान श्रीराम के प्राकट्य का क्षण आया, पूरा क्षेत्र जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने थालियां बजाईं, ताली बजाकर खुशियां मनाईं और शंखध्वनि के साथ पटाखों की गूंज ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम स्थल पर भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप दिया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के विग्रह के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।