{"_id":"69c66e8b690d15809f0a9d0b","slug":"video-video-dajal-ka-btha-btha-ka-tarasa-kasana-35-kama-ka-safara-ka-bvajatha-mal-narasha-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डीजल की बूंद-बूंद को तरसे किसान, 35 किमी का सफर के बावजूद मिली निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डीजल की बूंद-बूंद को तरसे किसान, 35 किमी का सफर के बावजूद मिली निराशा
डीजल पेट्रोल को लेकर उमड़ रही भीड़ के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं, किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए भूखे पेट शहर की ओर से रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां भी निराशा हाथ लगी।
शुक्रवार शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास एक पेट्रोलपंप के बाहर लगी बैरीकेडिंग के पीछे बड़ी संख्या में किसान जरीकेन लेकर जमा थे। उजैनी कला से 35 किलोमीटर चलकर आए भीमपाल सिंह ने बताया कि मुजेहना व धानेपुर क्षेत्र के सभी पेट्रोलपंप पर डीजल खत्म हो गया है।
सुबह आठ बजे ही शहर आए तो गुरुनानक चौक के पास शर्मा पेट्रोलपंप भी बंद था। यहां पर लाइन में लगे हुए हैं अभी 12 बजे तक तक पंप के परिसर में नहीं जाने दिया जा रहा है, बैरीकेटिंग लगी है।सालपुर के रामकुमार चौरसिया भी आठ बजे से 12 बजे तक खड़े रहे। दिलीप वर्मा 15 किलोमीटर दूर भीटी पटखौली से आए हैं, लेकिन अभी तक पेट्रोल वितरण नहीं शुरु हुआ। बताया जा रहा है कि अभी दो घंटे में वितरण शुरू होगा। खेती की जुताई और सिंचाई में देरी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।