फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pickup truck hits motorcycle in Gonda two students died Both were on their way to coaching classes

गोंडा: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत; दोनों कोचिंग जा रहे थे, रास्ते में हादसा हो गया

Mon, 07 Sep 2026 09:58 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 09:58 AM IST
सार

गोंडा में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Pickup truck hits motorcycle in Gonda two students died Both were on their way to coaching classes
छात्रों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के गोंडा में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


हादसा खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर देवरिया कला गांव के पास हुआ। हादसे में विपिन मौर्य (16) और अमन (14) की मौत हुई है। दोनों खरगूपुर थाना क्षेत्र के भट्टपुरवा के रहने वाले थे। विपिन 10वीं तो अमन 9वीं में क्षेत्र के ही गुरुकुल मदन मोहन इंटर से पढ़ाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


बताया गया कि सुबह करीब 6:30 बजे दोनों एक ही बाइक से पिपरा बोधर गांव में कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में पिकअप से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिली तो परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरगूपुर ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि पिकअप की टक्कर से दोनों छात्रों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed