{"_id":"6a9e2f2b615571c3870c1eb9","slug":"video-gada-ma-sharab-thakana-ka-salsamana-sa-lta-ka-khalsa-mathabhaugdha-ma-bthamasha-garafatara-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में शराब दुकान के सेल्समैन से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में शराब दुकान के सेल्समैन से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
गोंडा में पुलिस ने शराब दुकान के सेल्समैन से हुई करीब 70 हजार रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है। रविवार देर रात लालपुर खालसा तिराहे के पास मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह कार्रवाई नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त रूप से की।
पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के ऐली परसौली निवासी यश प्रताप सिंह के रूप में हुई। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, 19,500 रुपये और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। चार सितंबर की रात रुद्रपुर विशेन स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन अंकित गुप्ता से दो बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर करीब 70 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यश प्रताप ने अपने साथियों के साथ वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।