{"_id":"69d690a512c88bd44c07b87c","slug":"police-tops-in-redressal-of-complaints-gonda-news-c-100-1-slko1026-155866-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शिकायतों के निस्तारण में पुलिस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शिकायतों के निस्तारण में पुलिस अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में गोंडा पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी मार्च माह की रैंकिंग में यह उपलब्धि दर्ज की गई है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और आईजीआरएस शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की शासन स्तर पर हर माह समीक्षा की जाती है। फीडबैक और निस्तारण की गुणवत्ता के आधार पर ही जिलों की रैंकिंग तय होती है। संवाद
Trending Videos