सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ramshankar was elected president and Bhaskar was elected general secretary.

Gonda News: रामशंकर अध्यक्ष और भास्कर महामंत्री निर्वाचित

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ramshankar was elected president and Bhaskar was elected general secretary.
विज्ञापन
मनकापुर। बार एसोसिएशन के चुनाव में रामशंकर मिश्र उर्फ कंचन को अध्यक्ष और भास्कर शुक्ल उर्फ अमित को महामंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी सुरेश प्रताप सिंह, केपी तिवारी और बिंदु कुमार उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए मतदान में कुल 179 मत पड़े। रामशंकर मिश्र ने 96 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी श्यामलाल शुक्ल को 14 मतों से पराजित किया। वहीं, 93 मत पाकर भास्कर महामंत्री चुने गए। उन्होंने हुकुम सिंह को 32 मतों से हराया। इसके साथ ही संतोष कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, विनय कुमार तिवारी संयुक्त मंत्री प्रशासन व रवि श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री प्रकाशन निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का साथी अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर सीके पाठक, शशांक उपाध्याय, अमरेश तिवारी, सोनू मिश्र, अतुल शुक्ल, संदीप शुक्ल, अजय शुक्ल, पंकज पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, केदारनाथ मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed