{"_id":"69c578656c3098b3130bb95f","slug":"sahil-was-murdered-due-to-an-illicit-relationship-gonda-news-c-100-1-slko1026-154996-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अवैध संबंध में हुई थी साहिल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अवैध संबंध में हुई थी साहिल की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज में पकड़े गए हत्यारोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
तरबगंज/गोंडा। पिपरी राहुआ गांव के तालाब के पास बुधवार सुबह 19 वर्षीय साहिल का शव मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक नवविवाहिता के पति ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर साहिल की गला घोंटकर हत्या की थी। पत्नी से साहिल की नजदीकी के चलते उसने वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके हत्या में प्रयुक्त डंडा और मृतक साहिल का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
विशुनपुर बनियन गांव निवासी साहिल मंगलवार रात आठ बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह बर्थडे पार्टी में जा रहा है। देर रात तक उसके नहीं लौटने से परिजन चिंतित थे। बुधवार सुबह पिपरी राहुआ गांव के तालाब के पास साहिल का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के कई निशान थे। करीब 200 मीटर दूर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली। मृतक की मां साकरुननिशा ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने साहिल के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। अंतिम समय में जिन नंबरों से बातचीत हुई थी, उसे आधार बनाकर पुलिस ने देहात कोतवाली के गजाधर पुरवा निवासी रामशंकर चौहान को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में रामशंकर ने बताया कि उसे अपनी पत्नी और साहिल के बीच नजदीकी की जानकारी हुई थी। इस बात को लेकर वह काफी समय से नाराज और मानसिक रूप से विचलित था। उसने साहिल को रास्ते से हटाने की साजिश रची और गांव के ही साथी नानबाबू चौहान, दिनेश चौहान व रमन चौहान उर्फ अंगद को इसमें शामिल कर लिया।
कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत साहिल को फोन करके बर्थडे पार्टी का झांसा देकर बुलाया। जैसे ही वह पिपरी गांव के तालाब के पास पहुंचा, घात लगाए बैठे चारों आरोपियों ने हमला कर दिया। डंडे से उसके सिर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होकर गिरने के बाद उसका गला घोंट दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने हत्या में इस्तेमाल डंडा और साहिल का मोबाइल फोन करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में छिपा दिया और भाग गए।
कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
काॅल रिकॉर्डिंग से नजदीकी का पता चलने पर रामशंकर ने रची साजिश
जांच में सामने आया कि आरोपी रामशंकर चौहान ने पत्नी के मोबाइल फोन में कॉल रिकॉर्डिंग ऑन कर दी थी। 24 मार्च को फोन चेक करने पर उसे साहिल और पत्नी के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली, जिससे उसे दोनों की नजदीकी की जानकारी हुई। इसी के बाद उसने साहिल की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने साहिल को पत्नी के मोबाइल से ही फोन करके बुलाया था।
Trending Videos