सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Security cordon on Gonda-Ayodhya border remains alert for President's arrival

Gonda News: राष्ट्रपति के आगमन पर गोंडा-अयोध्या सीमा पर चौकस रहा सुरक्षा घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Security cordon on Gonda-Ayodhya border remains alert for President's arrival
कटरा ​​शिवदयालगंज में अयोध्या जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - संवाद 
विज्ञापन
नवाबगंज। रामनगरी अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर गोंडा-अयोध्या सीमा पर बृहस्पतिवार को सुरक्षा का घेरा सख्त रहा। सीमा से लगे सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की गई, जबकि कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया। हालांकि शाम को इसे हटा दिया गया।
Trending Videos

सुबह से ही शिवदयालगंज से पुराने सरयू पुल के रास्ते अयोध्या जाने वाले चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। प्रशासन की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान के तहत इन वाहनों को लोलपुर फोरलेन हाईवे की तरफ डायवर्ट किया गया, ताकि अयोध्या में भीड़ और जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा-अयोध्या सीमा पर जगह-जगह पुलिस बैरियर लगाए गए थे, जहां हर आने-जाने वाले वाहन की गहन तलाशी ली जा रही थी। संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए पुलिस टीमों को विशेष निर्देश दिए गए थे। अयोध्या सीमा से लगे गांवों, संपर्क मार्गों और मुख्य सड़कों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई थी।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पीएसी के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस लगातार गश्त करती रही। दोपहिया वाहनों को भी बिना जांच के आगे नहीं जाने दिया गया और आवश्यक पूछताछ के बाद ही उन्हें अनुमति दी गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे दिन रूट डायवर्जन लागू रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed