सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Skeleton of a woman found near the railway line

Gonda News: रेलवे लाइन के किनारे मिला महिला का कंकाल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Skeleton of a woman found near the railway line
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र में कैथौला रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे लाइन के किनारे बुधवार सुबह 60 वर्षीय महिला का कंकाल पड़ा मिला। अयोध्या पुरवा कैथोला निवासी नवीन पांडेय ने कंकाल पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। कंकाल पर कुर्ता व सलवार पाया गया, लेकिन काफी दिनों तक पड़ा रहने के कारण कपड़े गलकर हड्डियों से चिपक गए थे। कंकाल के एक पैर के निचले हिस्से में सलवार के गले हुए कपड़े पर मिली चुनरी की डिजाइन से पता चला कि मृतका महिला थी। आशंका है कि किसी ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है। कंकाल को देखने लग रहा है कि करीब 25 दिन पुराना है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed