{"_id":"6a7801cd40abfb9e9304600b","slug":"speeding-pickup-truck-rams-head-on-into-bike-in-gonda-two-friends-died-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत; आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत; आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार
Sun, 09 Aug 2026 09:58 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:58 AM IST
सार
गोंडा में तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घर पर महिलाओं की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा में शनिवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हादसा छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा-बभनान मार्ग पर हुआ। थाना क्षेत्र के ही चुवाड़ गांव निवासी रंजीत (39) और गंगाधर राव (42) मसकनवा से अपने घर लौट रहे थे। दीननगर गांव के पास सामने से तेज गति से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छपिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कब्जे में पिकअप, चालक पर रिपोर्ट
थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मृतक रंजीत के भाई मंजीत की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिकअप को कब्जे में लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।