फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   State team inspected arrangements at the medical college

Gonda News: स्टेट टीम ने मेडिकल कॉलेज में परखे इंतजाम

Sat, 11 Jul 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
State team inspected arrangements at the medical college
गोंडा। डेंगू, चिकनगुनिया समेत अन्य संचारी रोगों के संभावित प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को स्टेट स्तरीय टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। टीम ने लैब का निरीक्षण कर जांच व्यवस्था, किट और रीजेंट की उपलब्धता की समीक्षा की। समय रहते सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक मलेरिया डॉ. विकास सिंघल, राज्य महामारी विशेषज्ञ एवं कीट वैज्ञानिक सुदेश कुमार तथा वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक समीउल्लाह खान ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बारिश के मौसम में ही संचारी रोगों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में अस्पतालों में जांच संबंधी सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रहनी चाहिए, ताकि मरीजों की जांच में किसी प्रकार की देरी न हो।
विज्ञापन

टीम ने लैब में आवश्यक किट, रीजेंट और अन्य उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के साथ निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आफताब आलम, डॉ. अनिल वर्मा, महामारी विशेषज्ञ हसन अख्तर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed