{"_id":"6a8497f5c4df24aa7302b53b","slug":"step-up-vigilance-and-patrolling-keep-an-eye-on-criminals-gonda-news-c-100-1-slko1028-164556-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सतर्कता व गश्त बढ़ाएं, अपराधियों पर रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सतर्कता व गश्त बढ़ाएं, अपराधियों पर रखें नजर
Tue, 18 Aug 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सावन माह और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने एसपी विनीत जायसवाल के साथ जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों संग बैठक की। इसमें कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई।
डीआईजी ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित पैदल व रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग बढ़ाने को कहा। धार्मिक कार्यक्रमों, जुलूस और शोभायात्रा के आयोजकों से समन्वय स्थापित करने तथा अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया की प्रभावी निगरानी के निर्देश भी दिए।
बैठक में लंबित विवेचनाओं, गंभीर अपराधों, वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। एसपी विनीत जायसवाल ने थाना प्रभारियों को त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की ठोस कार्ययोजना बनाकर लागू करने के निर्देश दिए। बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त व चेकिंग बढ़ाने को कहा। बैठक में एएसपी पूर्वी अजीत कुमार रजक, एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय सहित अन्य मौजूद रहे।