{"_id":"69bae8eb2c30ae52910404bc","slug":"strict-action-on-smart-meter-defaulters-in-devipatan-area-gonda-news-c-100-1-slko1026-154492-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: देवीपाटन क्षेत्र में स्मार्ट मीटर बकायेदारों पर सख्ती, 4,235 के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: देवीपाटन क्षेत्र में स्मार्ट मीटर बकायेदारों पर सख्ती, 4,235 के कनेक्शन काटे
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विद्युत विभाग ने देवीपाटन क्षेत्र में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और बिजली बिल राहत योजना के बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 4,235 ऋणात्मक शेष वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 2,148 गोंडा जिले के हैं। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने उपभोक्ताओं को जल्द बकाया बिजली का बिल जमा करने की चेतावनी दी है।
विभाग के अनुसार 1,61,652 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर लगभग 36.11 करोड़ रुपये का ऋणात्मक शेष है। इन उपभोक्ताओं को लगातार फोन और संदेश के माध्यम से बकाया जमा करने के लिए कहा जा रहा है। बिजली बिल राहत योजना के तहत देवीपाटन क्षेत्र के 9,11,215 उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए चयनित किया गया था, लेकिन केवल 2,86,042 उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया।
इनमें 1,74,113 उपभोक्ताओं ने छूट के साथ करीब 202 करोड़ रुपये का बकाया एकमुश्त जमा करने का विकल्प चुना था। इसके बावजूद 76,816 उपभोक्ताओं ने 2,000 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करने के बाद भी करीब 25 करोड़ रुपये का बकाया नहीं जमा किया है। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है।
Trending Videos