Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
गोंडा में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, रोज से पांच गुना बढ़ी मांग; अधिकारी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें
{"_id":"69c5069a1d6702b8820b1fd3","slug":"video-gada-ma-pataral-papa-para-umaugdha-bhaugdha-raja-sa-paca-gana-bugdhha-maga-athhakara-bl-afavaha-para-thhayana-na-tha-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, रोज से पांच गुना बढ़ी मांग; अधिकारी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, रोज से पांच गुना बढ़ी मांग; अधिकारी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें
गोंडा में पेट्रोल-डीजल को लेकर मची अफरातफरी थमने का नाम नहीं ले रही है। हालात ऐसे हैं कि अधिकारी खुद माइक लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं और लोगों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं, लेकिन भीड़ पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा।
डीएम कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप को रात से ही बंद कर दिया गया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे एडीएम आलोक कुमार, एएसपी मनोज कुमार रावत और जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पहले आपूर्ति बहाल करवाई, फिर माइक से लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
शहर के गुरुनानक चौराहे स्थित शर्मा पेट्रोल पंप पर भी हालात बेकाबू नजर आए। पंप मैनेजर नंद कुमार मिश्रा के अनुसार, जहां सामान्य दिनों में 3000 से 3500 लीटर तक बिक्री होती थी, वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 15000 लीटर के पार पहुंच गया। यानी मांग करीब पांच गुना तक बढ़ गई।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर बिक्री सीमित कर दी गई है। बाइक सवारों को अधिकतम 200 रुपये और चार पहिया वाहनों को 1000 रुपये तक ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। इसके बावजूद लोगों की लंबी कतारें कम नहीं हो रहीं।
अफवाहों के चलते बनी इस स्थिति ने प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि घबराएं नहीं और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें, ताकि व्यवस्था सामान्य बनी रह सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।