{"_id":"69d691415b606f07230ab00e","slug":"the-queue-is-increasing-due-to-the-arbitrariness-of-agency-operators-gonda-news-c-100-1-gon1001-155841-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एजेंसी संचालकों की मनमानी से बढ़ रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एजेंसी संचालकों की मनमानी से बढ़ रही कतार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिलिंडर के लिए एजेंसी पर उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज कस्बे में गैस सिलिंडर की किल्लत ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह है कि लोगों को 15 से 20 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत ऐसे लोगों के सामने हैं, जिनके यहां कोई आयोजन है।
कस्बे की एक गैस एजेंसी पर बुधवार को कतार में खड़े उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई। पंकज ने बताया कि 20 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। अर्जुन यादव और वैष्णवी गुप्ता का कहना है कि जितना सिलिंडर आता है, उसका पूरा वितरण नहीं किया जाता और बीच में ही खत्म होने की बात कह दी जाती है। वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि एजेंसी से जुड़े लोग रात में अपने चहेतों को सिलिंडर उपलब्ध करा देते हैं, जबकि आम लोग दिनभर लाइन में खड़े रहकर भी खाली हाथ लौट जाते हैं।
पूर्ति विभाग के निर्देश के बावजूद एजेंसी की ओर से होम डिलीवरी नहीं की जा रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को एजेंसी पर आकर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। शहर के आंबेडकर चौराहा, सिविल लाइंस समेत अन्य क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एजेंसियों को अधिक से अधिक होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos