{"_id":"69c18028e54804d2ac00c7bb","slug":"there-was-an-echo-of-the-problem-of-ration-card-and-electricity-gonda-news-c-100-1-slko1026-154770-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राशन कार्ड व बिजली की समस्या की रही गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राशन कार्ड व बिजली की समस्या की रही गूंज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज तहसील में जनसमस्याएं सुनतीं सीडीओ अंकिता जैन व करनैलगंज तहसील में सुनवाई करतीं एसडीएम ने
विज्ञापन
तरबगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। कहीं विवाहित बेटी का नाम हटाने के आवेदन पर पूरा राशन कार्ड ही समाप्त कर दिया गया, तो कहीं बिजली कनेक्शन के लिए कर्मचारी द्वारा दलाल से मिलने की सलाह देने का आरोप लगा।
तरबगंज तहसील में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ अंकिता जैन ने की। इस दौरान योजनाओं का लाभ न मिलने, अवैध कब्जा और कर्मचारियों की लापरवाही से जुड़ी कुल 95 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
ग्राम रेतादल सिंह के गंगा ने बताया कि उन्होंने विवाहित बेटी का नाम राशन कार्ड से हटाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन विभाग ने पूरा राशन कार्ड ही निरस्त कर दिया। वहीं इसी गांव की अनीशा ने नया राशन कार्ड जारी करने की मांग की। वजीरगंज के बड़कुइयां निवासी कैलाशनाथ शुक्ल ने आरोप लगाया कि विद्युत कनेक्शन के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संबंधित कर्मी उन्हें सीधे दलाल से संपर्क करने की सलाह दे रहे हैं।
ढोढेंपुर की मनसा देवी ने शिकायत की कि उनके पति का मेहनताना 30 हजार रुपये ठेकेदार द्वारा रोका गया है और मांगने पर धमकी दी जा रही है। वहीं नवाबगंज गिर्द के बबलू, असरथा के रोहित कुमार, हरदहवा के रामधनी, चौखड़िया के चंद्रमोहन, खजुरी के ज्ञानचंद्र और सोनौली मोहम्मदपुर के मंजीत ने चकमार्ग, परती भूमि और सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की।
सीडीओ ने सभी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एएसपी मनोज रावत, सीएमओ संतलाल पटेल, एसडीएम विश्वमित्र सिंह, तहसीलदार आशुतोष पांडेय, सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील में सीआरओ रिंकी जायसवाल ने समस्याओं की सुनवाई की।
करनैलगंज में 73 शिकायतें, 11 का निस्तारण
करनैलगंज। तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम नेहा मिश्रा ने की। यहां कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि अब गंभीर शिकायतों के निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार, तहसीलदार और स्वयं अधिकारी मौके पर जाकर जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायालय आपके द्वार कार्यक्रम की तर्ज पर अब शिकायतों का भी स्थल पर ही समाधान किया जाएगा, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल सके।
Trending Videos