UP: गोंडा में सरिया लदा ट्रक अचानक से पलटा, सगे भाइयों समेत तीन मजदूरों की मौत; मंजर देख कांपे लोग
गोंडा में टेढ़ी नदी पर बन रहे पुल के पास सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में खेत में काम कर रहे सगे भाइयों समेत तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से सगे भाइयों समेत तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
हादसा गोंडा-बेलसर मार्ग पर कंसापुर और विरसिंहपुर के बीच टेढ़ी नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक पुल निर्माण के लिए लोहे की सरिया लेकर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पलट गया।
तीनों खेत में मजदूरी कर रहे थे
ट्रक की चपेट में आने से तरबगंज क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी राजेंद्र (45), उनके सगे भाई रविंद्र (40) तथा राम गुलाम (55) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों खेत में मजदूरी कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से दुर्घटना होना सामने आया है। चालक और वाहन से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।