{"_id":"6a45e7f8cefaaa23d105fcf3","slug":"video-video-gada-ma-kaugdha-sarakashha-ka-bca-yapataiita-parakashha-shanpr-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपीटीईटी परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपीटीईटी परीक्षा शुरू
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) गुरुवार को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में जिले के कुल 39,702 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
परीक्षा का आयोजन दो, तीन और चार जुलाई को कुल पांच पालियों में किया जाएगा। दो जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। तीन जुलाई को पहली पाली में उच्च प्राथमिक तथा दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा होगी। चार जुलाई को केवल पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जिले में एलबीएस महाविद्यालय मुख्य एवं विज्ञान परिसर, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, एपी इंटर कॉलेज मनकापुर, पीएमश्री जीजीआईसी, महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी स्मारक इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, भैया राघवराम पांडेय स्मारक गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कन्हैया लाल इंटर कॉलेज करनैलगंज, भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, एमडीबी इंटर कॉलेज तरबगंज तथा जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय जेल रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।