{"_id":"6a46001ae1291302b50f65e1","slug":"video-video-gada-ma-daema-na-thakha-taiita-parakashha-ka-vayavasatha-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में डीएम ने देखी टीईटी परीक्षा की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में डीएम ने देखी टीईटी परीक्षा की व्यवस्था
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) बृहस्पतिवार से जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने परीक्षा शुरू होने से पहले लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिले में दो, तीन और चार जुलाई को होने वाली परीक्षा में कुल 39,702 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो और तीन जुलाई को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। चार जुलाई को परीक्षा केवल प्रथम पाली में आयोजित होगी।
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि सभी 18 परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के साथ सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।