फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP: UP Police Constable Recruitment 2025 – DV/PST to begin on August 17; admit cards available on the website.

UP: यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती-2025, 17 अगस्त से शुरू होगा DV/PST, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध

Mon, 10 Aug 2026 01:47 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 10 Aug 2026 01:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा। भर्ती बोर्ड ने प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।

विज्ञापन
UP: UP Police Constable Recruitment 2025 – DV/PST to begin on August 17; admit cards available on the website.
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) 17 अगस्त 2026 से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक, DV/PST के लिए प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर जरूरी अभिलेखों के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि DV/PST से संबंधित विस्तृत सूचना और दिशा-निर्देश के लिए आधिकारिक वेबसाइट का ही अवलोकन करें। किसी भी अपडेट के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी सूचनाओं को देखते रहें। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed